मारुती सुजुकी की पहेली इलेक्ट्रिक SUV
भारतीय ऑटोमोबाइल मार्किट में इस वक्त ग्राहक और ऑटोमोबाइल उत्साही मारुती सुजुकी की नई आने वाली इलेक्ट्रिक SUV का बड़ी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। इस नई इलेक्ट्रिक SUV का नाम e Vitara है। ये कार असल में मारुती सुजुकी की माजूदा SUV Vitara का ही इलेक्ट्रिक अवतार है। e Vitara को मारुती सुजुकी ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शोकेस किया है। ये कार अब जल्द ही भारत में लांच होने वाली है। चलिए जानते है की क्यों है ये कार भारत में खास।
- मारुती सुजुकी की नई e Vitara में 500 km तक की रेंज देखने को मिल सकती है।
- ये कार फ्रंट व्हील माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आसकती है।
आकर्षक डिज़ाइन और फीचर

मारुती सुजुकी की नई e Vitara में आपको एस्थेटिक और फंक्शनलिटी का आधुनिक ब्लेंड देखने को मिल जाता है। ये कार असल में मारुती सुजुकी की eVX concept कार से प्रेरती डिज़ाइन के साथ आती है। eVX Concept को मारुती ने पहेली बार ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस किया था। e Vitara के फ्रंट में आपको मस्कुलर स्टान्स और बोल्ड डिज़ाइन देखने को मिल जाता है। ये कार स्कूलपतेड़ बोनट और बंद ग्रिल के साथ आती है।
e Vitara में स्पोर्टी अपील देने के लिए एग्रेसिव फ्रंट बम्पर और LED DRLs का इस्तेमाल किया है। ये कार 4275 mm की लम्बाई, 1800 mm की चौड़ाई और 1635 mm की ऊंचाई के साथ आती है। इस कार में 2700 mm का अच्छा व्हीलबेस भी देखने को मिल जाता है। e Vitara 18 इंच का एलाय व्हील इस्तेमाल करती है। इस कार में फ्लोटिंग रूफ डिज़ाइन देखने को मिल जाता है। ये कार LED टेल लैंप के साथ आती है जो इस कार के रियर को स्लीक दिखाते है। डिज़ाइन को लेके ये सभी जानकारिया शोकेस की गई e Vitara से ली गई है।
किस कीमत पे होगी लांच ?
सुजुकी ने अपनी इस नई आने वाली इलेक्ट्रिक SUV में ग्राहकों की सेफ्टी का पूरा ख़याल रखा है। ये कार 7 एयर बैग, 360 डेग्रीम कैमरा, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और इलेक्ट्रॉनिक परकिंग ब्रेक जैसे सेफ्टी फीचरो के साथ देखने को मिल सकती है। इस कार में लेवल 2 ADAS भी देखने को मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार सुजुकी अपनी इस कार को भारत के अंदर मत्र ₹17 लाख रुपए की एक्स शोरूम कीमत पे लांच कर सकती है।
दो बैटरी के विकल्प और 500 km तक की रेंज

मारुती सुजुकी की नई e Vitara भारत के अंदर बैटरी के दो विकल्पो में देखने को मिल सकती है। जिसमे से पहला विकल्प 49 kWh की बैटरी का होगा। इस वैरिएंट में फ्रंट व्हील माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी जाएगी जो 144 PS की पावर और 192.5 Nm का पीक टार्क पैदा करेगी। वही दूसरा वैरिएंट 61 kWh की बैटरी का होगा। इस वैरिएंट में भी फ्रंट व्हील माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी जाएगी लेकिन ये मोटर 174 PS की पावर और 192.5 Nm का पीक टार्क पैदा करेगी। परफॉरमेंस को लेके ये सभी जानकारिया सूत्रों दवारा बताई गई है। सुजुकी ने अभी तक इस कार की परफॉरमेंस को लेके जानकारी ऑफिसियल तौर पे बताई नहीं है।
बैटरी विकल्प | बैटरी क्षमता | पावर (PS) | पीक टार्क (Nm) |
---|---|---|---|
पहला वैरिएंट | 49 kWh | 144 PS | 192.5 Nm |
दूसरा वैरिएंट | 61 kWh | 174 PS | 192.5 Nm |