BYD की नई इलेक्ट्रिक SUV
भारतीय इलेक्ट्रिक कार मार्किट बहुत तेज़ी से प्रगति कर रहा है। ग्राहकों के मध्य इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड में लगातार बड़्तोड़ि देखने को मिल रही है। ऐसे में कई मैन्युफैक्चरर अब अपनी नई इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लांच कर रहे है। इन्ही मैन्युफैक्चरर में से एक BYD भी है। ये एक चीनी ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर है जो इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर काम करती है। BYD भारत के अंदर अब जल्द ही अपनी नई Sealion 7 EV को लांच करने वाली है। चलिए जानते है क्यों है Sealion 7 खास ?
- BYD Sealion 7 में 82.5 kWh की बैटरी दी गई है जो 567 km की रेंज प्रदान करती है।
- आल व्हील ड्राइव के विकल्प में Sealion 7 542 km की रेंज, 530 PS की पावर और 690 Nm का पीक टार्क प्रदान कर सकती है।
पावरफुल परफॉरमेंस और अच्छी रेंज

BYD Sealion 7 एक पावरफुल इलेक्ट्रिक SUV है। इस कार में BYD 82.5 kWh की बैटरी का इस्तेमाल कर सकती है। ये बैटरी BYD Sealion 7 को 567 km की रेंज दे सकती है। सूत्रों दवारा बताया जा रहा है की ये कार पावरफुल रियर एक्सल मोटर के साथ आएगी। इस कार में 567 km की अच्छी रेंज देखने को मिल सकती है। Sealion 313 PS की पावर और 380 Nm का पीक टार्क पैदा कर सकती है। सूत्रों दवारा ये भी बताया जा रहा है की BYD अपनी इस इलेक्ट्रिक SUV को आल व्हील ड्राइव के विकल्प में भी लांच कर सकती है जहा आपको 542 km की रेंज, 530 PS की पावर और 690 Nm का पीक टार्क देखने को मिल जायेगा।
विवरण | डेटा |
---|---|
बैटरी क्षमता | 82.5 kWh |
रेंज (रियर एक्सल मोटर) | 567 km |
पावर (रियर एक्सल मोटर) | 313 PS |
पीक टार्क (रियर एक्सल मोटर) | 380 Nm |
रेंज (आल व्हील ड्राइव) | 542 km |
पावर (आल व्हील ड्राइव) | 530 PS |
पीक टार्क (आल व्हील ड्राइव) | 690 Nm |
क्या हो सकती है कीमत ?
BYD Sealion 7 भारत के अंदर कॉम्पिटिटिव और आकर्षक कीमत पे लांच करि जा सकती है। इस कार की कीमत क्या होगी इस बात की जानकारी अभी तक कंपनी दवारा ऑफिसियल तौर पे बताई नहीं गई है। लेकिन सूत्रों दवारा अनुमान लगाया गया है की इस कार की कीमत भारत में मत्र ₹45 लाख रुपए एक्स शोरूम से शुरू हो सकती है जो इसके टॉप वैरिएंट के लिए मत्र ₹49 लाख रुपए एक्स शोरूम तक जा सकती है।
स्टाइलिश डिज़ाइन के साथ मिलेंगे कई आधुनिक फीचर ?

BYD की नई Sealion 7 में आपको स्ट्राइकिंग डिज़ाइन देखने को मिल जाता है। ये इलेक्ट्रिक कार फंक्शनलिटी और अच्छे एस्थेटिक अपील के कॉम्बिनेशन के साथ आती है। BYD की Sealion 7 को वोल्फगांग एगर ने डिज़ाइन किया है। इस कार के एक्सटेरियर में स्लीक लाइन और डायनामिक प्रोफाइल देखने को मिल जाती है। ये कार अनोख फ्रंट स्टाइलिंग के साथ आती है जो इस कार को बोल्ड लुक और कमांडिंग प्रजेंस देती है।
BYD की Sealion 7 में स्पेसियस इंटीरियर देखने को मिल जायेगा। ये कार अच्छा लेगरूम और हेडरूम साथ लाएगी। इस कार में नप्पा लेदर और सॉफ्ट वेगं लेदर जैसे प्रीमियम मटेरियल का इस्तेमाल इंटीरियर में देखने को मिल सकता है। Sealion 7 में 128 रंगो की एम्बिएंट लाइटिंग भी देखने को मिल सकती है। सूत्रों की तो ये कार 15.6 इंच की टच स्क्रीन का इस्तेमाल इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए करेगी। इस कार में 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी देखने को मिल सकता है।